HomeMaharashtraशांतिनगर पुलिस की फुर्ती से बची 1.50 लाख की रकम, ऑटो में...

शांतिनगर पुलिस की फुर्ती से बची 1.50 लाख की रकम, ऑटो में छूटी बैग एक घंटे में बरामद

मुंबई। ठाणे पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत शांतिनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑटो-रिक्शा में छूट गई 1.50 लाख रुपये नकद और महत्वपूर्ण मेडिकल दस्तावेजों से भरी बैग महज एक घंटे के भीतर बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया। पुलिस की इस ईमानदार और तेज कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है।जानकारी के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को कल्याण क्षेत्र में एक व्यक्ति ऑटो-रिक्शा से यात्रा कर रहा था। गंतव्य पर उतरने के दौरान वह अपनी बैग रिक्शा में ही भूल गया। बैग में 1 लाख 50 हजार रुपये नकद के अलावा इलाज से जुड़े महत्वपूर्ण मेडिकल दस्तावेज भी रखे थे।बैग गायब होने का एहसास होते ही संबंधित व्यक्ति शांतिनगर पुलिस थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी सहायता से संबंधित ऑटो-रिक्शा की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी।लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने महज एक घंटे के भीतर ऑटो-रिक्शा का पता लगा लिया। तलाशी के दौरान बैग सुरक्षित अवस्था में बरामद हुई। बैग में रखी पूरी नकद राशि और सभी मेडिकल दस्तावेज सुरक्षित पाए गए।इसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता को थाने बुलाकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं और उसकी बैग उसे सौंप दी। अपनी खोई हुई रकम और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने शांतिनगर पुलिस का आभार व्यक्त किया।शांतिनगर पुलिस की इस त्वरित और ईमानदार कार्रवाई ने आम नागरिकों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत किया है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता और जिम्मेदार कार्यशैली की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments