Homeउत्तर प्रदेशट्री मैन अनूप मिश्र और डॉ. प्रदीप वर्मा को मिला ‘पर्यावरण प्रहरी...

ट्री मैन अनूप मिश्र और डॉ. प्रदीप वर्मा को मिला ‘पर्यावरण प्रहरी वृक्ष मित्र सम्मान’

बरगद बचाओ महाअभियान के बढ़ते कदम

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मनिकापुर स्थित मां वनखंडी देवी एवं शिव मंदिर धाम परिसर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ‘बरगद बचाओ महाअभियान’ के तहत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंदिर समिति के अध्यक्ष शरदेंदु कुमार मिश्र ‘सोनी’ द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ उप निरीक्षक एवं पुलिस कंट्रोल रूम उन्नाव प्रभारी तथा ‘ट्री मैन’ के नाम से लोकप्रिय पर्यावरण प्रेमी अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ोंवा के सहायक अध्यापक एवं समाजसेवी डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा को मंदिर समिति की ओर से ‘पर्यावरण प्रहरी वृक्ष मित्र सम्मान’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ ने अपनी चर्चित ‘वृक्ष जल कथा’ के माध्यम से पेड़ों की उपयोगिता, जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने ‘बरगद बचाओ महाअभियान’ की जानकारी देते हुए लोगों से केवल पौधारोपण तक सीमित न रहकर लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लेने का आह्वान किया। वहीं डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने बरगद के औषधीय, पर्यावरणीय एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में बरगद को देववृक्ष के रूप में विशेष सम्मान प्राप्त है। उन्होंने कहा कि अनूप मिश्र द्वारा शुरू किया गया ‘बरगद बचाओ महाअभियान’ जनभागीदारी के साथ लगातार विस्तार पा रहा है और बरगद संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधारोपण करने के साथ लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर समिति के पूर्व अध्यक्ष जयकरन सिंह, पूर्व सैनिक राजेश सिंह, भारत सिंह, शिवहर्ष सिंह, रज्जन शुक्ला, अनुराग द्विवेदी, आशीष त्रिवेदी, सुशील सिंह, राहुल त्रिवेदी, बबलू लोधी, अंकित पांडेय, सरजू प्रसाद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष अवस्थी ‘मुन्ना’ ने किया। अंत में मंदिर समिति के अध्यक्ष शरदेंदु कुमार मिश्र ‘सोनी’ ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments