
मीरा-भाईंदर। मीरा-भाईंदर महानगरपालिका (एमबीएमसी) में गुरुवार को न्यायालयीन प्रक्रिया (Litigation Management) पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिबिर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व महापालिका के आयुक्त और प्रशासक राधाबिनोद अ. शर्मा के निर्देशानुसार हुआ, जिसमें वर्ग 1 से 3 के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर नगरभवन में हुआ, जहां अतिरिक्त आयुक्त डॉ. सचिन बांगर, उपायुक्त (मुख्यालय) श्रीम कल्पिता पिंपळे, मनपा विधि अधिकारी सई वडके सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। शिबिर में विधि विशेषज्ञ अभय जाधव ने न्यायालयीन प्रक्रिया, दावों का प्रकार, तक्रार दाखिल करने की विधि और न्यायालय के आदेशों का पालिका पर प्रभाव जैसे विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। अधिकारी और कर्मचारियों ने अपने सवाल पूछे और व्यावहारिक मुद्दों पर चर्चा की।
मीरा भाईंदर महापालिका के आयुक्त ने इस प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारी एवं कर्मचारियों को न्यायालयीन मामलों के प्रबंधन में व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कराना बताया। कार्यक्रम के अंत में, मार्गदर्शक अभय जाधव का सम्मान पुष्पगुच्छ और प्रशस्तीपत्र देकर किया गया।




