Sunday, May 19, 2024
Google search engine
HomeCrimeपत्नी का गला काटकर पति ने की आत्महत्या, 9 महीने की मासूम...

पत्नी का गला काटकर पति ने की आत्महत्या, 9 महीने की मासूम को भी नहीं बख्शा

जलगांव। महाराष्ट्र के जलगांव में एक पति ने अपनी पत्नी और 9 महीने की बेटी पर जानलेवा हमला करके मार डाला। फिर बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली। वह पत्नी के मायके जाने से नाराज था। इसी के चलते उसने इस हत्याकांड को अंजाम देकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, विशाल झांके नामक युवक की शादी जामनेर तालुका के देउलगांव गुजरी की प्रतिभा से हुई थी। विशाल पत्नी के साथ मलकापुर तालुक के दुधालगांव में रहता था। शादी के एक साल बाद दोनों को एक बेटी हुई। सब कुछ सही चल रहा था. कुछ दिन पहले विशाल और प्रतिभा के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। जिसके बाद प्रतिभा अपनी 9 महीने की बेटी दिव्या को लेकर मायके चली गई। विशाल को लगा कि वो वापस आ जाएगी। लेकिन प्रतिभा जब घर नहीं लौटी तो विशाल ने उसे फोन करके वापस बुलाया। लेकिन प्रतिभा ने वापस आने से साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद विशाल गुस्से में अपने ससुराल जा पहुंचा। यहां भी उसकी पत्नी प्रतिभा से लड़ाई हो गई। उस समय तो वापस घर लौट आया। लेकिन शुक्रवार को वह फिर से अपने ससुराल गया। उस समय वहां सिर्फ प्रतिभा और दिव्या ही थीं। प्रतिभा से विशाल की बहस फिर शुरू हुई। जिसके बाद विशाल ने धारधार हथियार से प्रतिभा के गले पर जोरदार वार किया। इससे प्रतिभा के गले से खून बहने लगा और वह गिर पड़ी। फिर उसकी मौत हो गई। विशाल का गुस्सा तब भी शांत नहीं हुआ तो उसने पलंग पर सोई 9 महीने की मासूम दिव्या का भी गला काटकर उसे मार डाला। फिर वहां से फरार हो गया।
हत्या के बाद आत्महत्या
थोड़ी देर बाद विशाल के ससुर घर लौटे तो अंदर का मंजर देख उनकी चीख निकल गई। तुरंत पुलिस को फोन किया गया। उन्होंने विशाल के बारे में पुलिस को बताया कि वो पहले भी उनके घर आया था और लड़-झगड़कर यहां से गया था। पुलिस ने पहले तो प्रतिभा और दिव्या के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिर विशाल की तलाश शुरू की। जैसे ही पुलिस के विशाल के घर पहुंची तो देखा कि वह घर में मृत पड़ा है। विशाल ने सुसाइड कर लिया था। पुलिस ने उसके भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. फिर मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में यह हत्या के बाद आत्महत्या का मामला नजर आया। लेकिन फिर भी पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है कि कहीं इस हत्याकांड में किसी और का हाथ तो नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments