
लोकभवन में प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
मुंबई: लोकशाहीर साहित्यरत्न अण्णाभाऊ साठे की जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने आज मुंबई स्थित लोकभवन में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अभिवादन किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. प्रशांत नारनवरे, परिवार प्रबंधक डॉ. निशिकांत देशपांडे, लोकभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

