Monday, May 18, 2026
Google search engine
HomeHealth & Fitness20 मई के भारत बंद के बीच मुंबई में दवाओं की आपूर्ति...

20 मई के भारत बंद के बीच मुंबई में दवाओं की आपूर्ति रहेगी जारी, एफडीए प्रशासन अलर्ट

मुंबई। दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में अखिल भारतीय रसायनज्ञ एवं औषध विक्रेता संगठन द्वारा 20 मई 2026 को प्रस्तावित देशव्यापी एक दिवसीय बंद के बीच महाराष्ट्र अन्न एवं औषध प्रशासन (एफ़डीए) ने मुंबई में आवश्यक दवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। एफडीए के मुंबई मंडल के सह आयुक्त(औषध) विजय जाधव ने सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में नागरिकों को आश्वस्त किया कि मुंबई में जरूरी दवाओं और मेडिकल सेवाओं की उपलब्धता प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन के अनुसार, बंद के मद्देनजर अस्पतालों से जुड़े मेडिकल स्टोर्स तथा 24 घंटे संचालित होने वाली दवा दुकानों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। सभी दवा विक्रेताओं को जीवनरक्षक और आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, बृहन्मुंबई नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारियों, भारतीय वैद्यक संगठनों तथा निजी और अर्धसरकारी अस्पतालों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है। एफडीए अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के विभिन्न इलाकों में आवश्यक मेडिकल स्टोर्स खुले रहें, इसके लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन ने दवा विक्रेता संगठनों से सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और मरीजों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बंद वापस लेने की अपील भी की है। नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह करते हुए प्रशासन ने कहा है कि दवाओं की आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments