HomeCrimeदहिसर चेक नाके पर अवैध देसी पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस के...

दहिसर चेक नाके पर अवैध देसी पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

इंद्र यादव/मुंबई। दहिसर चेक नाका इलाके में पुलिस की अपराध प्रकटीकरण शाखा ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध देसी पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को महानगर गैस पंप के पास एक व्यक्ति के अवैध हथियार लेकर घूमने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही अपराध प्रकटीकरण शाखा के सपोनी इंद्रजीत पाटील और उनकी टीम ने मौके पर जाल बिछाया और संदिग्ध को घेरकर हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप उपाध्याय (34) के रूप में हुई है। वह मालाड पूर्व के कुरार विलेज का निवासी बताया गया है और फैब्रिकेशन का काम करता है।
तलाशी में देसी पिस्तौल और 6 कारतूस बरामद
पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से लोहे की देसी बनावटी पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, बरामद हथियार और कारतूस की कुल कीमत करीब 45 हजार रुपये है।
शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस आयुक्त के हथियारबंदी आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ दहिसर पुलिस स्टेशन में भारतीय शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। यह कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त शशिकुमार मीना और पुलिस उपायुक्त गजानन राजमाने के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments