Homeउत्तर प्रदेशपुलिस लाइन झांसी में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का उद्घाटन, पुलिसिंग होगी...

पुलिस लाइन झांसी में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का उद्घाटन, पुलिसिंग होगी और प्रभावी

झांसी, उत्तर प्रदेश। झांसी पुलिस लाइन में नवनिर्मित अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) आकाश कुलहरि ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति की गरिमामयी उपस्थिति में किया। यह नई सुविधा पुलिस विभाग में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। उद्घाटन के बाद आईजी आकाश कुलहरि और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का निरीक्षण किया तथा उपलब्ध तकनीकी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पुलिसिंग में आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग करने पर जोर दिया। नवनिर्मित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष के माध्यम से उच्च अधिकारियों द्वारा आयोजित समीक्षा बैठकों, वीडियो कॉन्फ्रेंस, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और अन्य महत्वपूर्ण बैठकों में जनपद के अधिकारी आसानी से शामिल हो सकेंगे। इससे समय की बचत होगी, विभागीय समन्वय बेहतर होगा और निर्णय प्रक्रिया अधिक तेज एवं प्रभावी बनेगी। अधिकारियों ने कहा कि तकनीक आधारित इस पहल से पुलिस व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने में मदद मिलेगी तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरविंद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (साइबर) अरीबा नोमान, क्षेत्राधिकारी लाइन असमा वकार, प्रतिसार निरीक्षक पन्नालाल मौर्य सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments