Homeउत्तर प्रदेशराजस्थानी रंग में सजा मणिकर्णिका वूमेन्स क्लब का स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली...

राजस्थानी रंग में सजा मणिकर्णिका वूमेन्स क्लब का स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज समारोह

देवेश प्रताप सिंह राठौर/झांसी, उत्तर प्रदेश। मणिकर्णिका वूमेन्स क्लब की ओर से हरियाली तीज एवं 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होटल हवाना में राजस्थानी थीम पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पारंपरिक राजस्थानी परिधानों में सजी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आकर्षक प्रतियोगितियां समारोह का मुख्य आकर्षण रहीं।कार्यक्रम में आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता में दीप्ति सोनी को तीज क्वीन का ताज पहनाया गया। ज्योत्सना प्रथम उपविजेता और शिप्रा द्वितीय उपविजेता रहीं। इसके अलावा विभिन्न श्रेणियों में भी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। अंकिता अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ साड़ी, प्रेरणा सहवानी को सर्वश्रेष्ठ लहंगा, श्वेता जैन को सर्वश्रेष्ठ नाखून सज्जा, प्रियांशी को सर्वश्रेष्ठ परिधान सामंजस्य, प्रीति बाजपेई को सर्वश्रेष्ठ परिचय, मायरा को सर्वश्रेष्ठ श्रृंगार, ज्योत्स्ना शर्मा को सर्वश्रेष्ठ केश सज्जा तथा सरिता मित्तल को सर्वश्रेष्ठ मंच चाल का पुरस्कार प्रदान किया गया।समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. नीति शास्त्री रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मिसेज इंडिया भूमिका सिंह तथा ईशा सैलून की संचालिका ईशा अरोरा मौजूद रहीं। कार्यक्रम में क्लब की संस्थापक अध्यक्ष सपना सरावगी, अध्यक्ष ओमनी राय, कोषाध्यक्ष तमन्ना राय, सचिव संयुक्ता शर्मा तथा कार्यक्रम निदेशक प्रियंका नाचोला और दर्शना सोनी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहीं।इस अवसर पर क्लब की वरिष्ठ सदस्य अंजलि अग्रवाल, सोनिया सिंह, श्रुति बंसल, कविता पांडे, राखी मिश्रा, नम्रता गुप्ता, संचिता अग्रवाल, हिना करनानी, रूपम शर्मा, रश्मि श्रीवास्तव, शालिनी प्रधाकर, तनु अग्रवाल, स्वाति गुप्ता, कनन साहवानी, नीलम अर्जरिया, दिव्यांशी, हर्षिनी अवस्थी, काम्या राठौर, वंदना अर्जरिया, शिप्रा गुप्ता सहित क्लब की अनेक सदस्य मौजूद रहीं। समारोह में हरियाली तीज की पारंपरिक उमंग और स्वतंत्रता दिवस की देशभक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला। राजस्थानी संस्कृति पर आधारित इस आयोजन में महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments