Sunday, March 15, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedश्री सिद्धिविनायक मंदिर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर विशेष पूजा-अर्चना, आतंकवाद...

श्री सिद्धिविनायक मंदिर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर विशेष पूजा-अर्चना, आतंकवाद के समूल नाश की प्रार्थना

मुंबई। मुंबई के प्रतिष्ठित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में गुरुवार सुबह जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के उपलक्ष्य में विशेष पूजा और आरती का आयोजन किया गया। यह आयोजन सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक भव्य रूप से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य उपस्थित रहे। मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस विशेष पूजा के माध्यम से भगवान गणपति से आतंकवादियों के समूल विनाश की प्रार्थना की गई। उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने सिंदूर उजाड़ा, उन्हें कड़ी सजा मिली है। हमारे वीर जवानों ने न केवल आतंकवादी शिविरों को नष्ट किया बल्कि उनके आकाओं को भी करारा जवाब दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि पूजा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस और राष्ट्रहित में लिए गए निर्णायक कदमों की सफलता और निरंतरता के लिए प्रार्थना की गई। हमने सेना के शूरवीर जवानों और उनके परिवारों की सलामती और शक्ति के लिए भी विशेष प्रार्थना की है।
इस अवसर पर ट्रस्टी महेश मुदलियार, भास्कर शेट्टी, गोपाल दलवी सहित कई श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर मंदिर में देखा गया यह आयोजन जनता की भावनात्मक एकजुटता और राष्ट्रहित में उठाए गए कदमों के प्रति समर्थन का प्रतीक बन गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments