HomeEntertainmentसंगीत महासंग्राम सीजन-9 का आगाज: सिंगिंग, डांसिंग और मॉडलिंग प्रतिभाओं को मिलेगा...

संगीत महासंग्राम सीजन-9 का आगाज: सिंगिंग, डांसिंग और मॉडलिंग प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। जिले की सबसे पुरानी सांस्कृतिक प्रतिभा प्रतियोगिता ‘संगीत महासंग्राम’ के नौवें संस्करण का शुभारंभ पोस्टर लॉन्चिंग के साथ किया गया। इंडियन इवेंट सोल्यूशन्स के बैनर तले आयोजित इस टैलेंट हंट शो में सिंगिंग, डांसिंग और मॉडलिंग के क्षेत्र में युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। पोस्टर लॉन्चिंग कार्यक्रम में संस्थापक डॉ. मनीष सेंगर, मुख्य संरक्षिका निम्मी अरोड़ा, संरक्षक डॉ. अभिषेक मिश्रा, वेद प्रकाश साहू, अनुराग सिंह राठौर, इवेंट डायरेक्टर राहुल कश्यप, कोरियोग्राफर श्रेयांश समी वर्मा, समाजसेवी अनूप चौधरी, फैज़ खान डॉन, सरदार गुरप्रीत सिंह, तन्मय श्रीवास्तव, फैज़ सिटी रिव्यू, राहुल सोनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संस्थापक डॉ. मनीष सेंगर ने बताया कि वर्ष 2005 में शुरू हुए इस मंच ने कई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि मशहूर गायक विशाल मिश्रा, वूमेनिया बैंड की संस्थापक स्वाती सिंह, सारेगामापा फेम नम्रता सिंह, फिल्म निर्देशक आशीष चौधरी, अभिनेत्री प्रज्ञा, माही, मॉडल एवं अभिनेत्री कनिष्का और कॉमेडियन लक्ष्य जैसे कलाकार इसी मंच से आगे बढ़े हैं। मुख्य संरक्षिका निम्मी अरोड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में सिंगिंग, डांसिंग और मॉडलिंग की प्रतिस्पर्धाएं जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में आयोजित की जाएंगी। वहीं इवेंट डायरेक्टर राहुल कश्यप और वेद प्रकाश साहू ने बताया कि उन्नाव, कानपुर, लखनऊ समेत कई जिलों के प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आयोजकों के अनुसार जल्द ही ऑडिशन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद ग्रैंड फिनाले में संगीत, फिल्म, टेलीविजन और मॉडलिंग जगत की नामचीन हस्तियों की मौजूदगी में प्रतिभागियों को अत्याधुनिक मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर अधिवक्ता रामबोध शुक्ला, समाजसेवी चेतन मिश्रा, जितेंद्र दीक्षित ‘जीतू’, आलोक अवस्थी, मॉडलिंग एवं डांस गुरु शैलू वर्मा, कोरियोग्राफर महेंद्र सिंह सहित अन्य अतिथियों ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस प्रतिभा प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments