Wednesday, May 15, 2024
Google search engine
HomeFashionटाटा मुंबई मैराथन 2024 में धावकों ने किया शानदार प्रदर्शन

टाटा मुंबई मैराथन 2024 में धावकों ने किया शानदार प्रदर्शन

मुंबई। एशिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय टाटा मुंबई मैराथन-2024 को महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने झंडा दिखाकर सभी प्रतियोगियों को बधाई दी। जिसके बाद टाटा मुंबई मैराथन के 19वें संस्करण की धमाकेदार शुरुआत हुई। ये एशिया का सबसे बड़ा और लोकप्रिय मैराथन टूर्नामेंट हैं, जिसमें लोग अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाते हुए नजर आते हैं। इस मैराथन में पूरा मुंबई शहर उमड़ पड़ा और शहर के कई युवाओं ने इस रेस में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया। ये मैराथन दौड़ माहिम से शुरू हुई और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर जाकर समाप्त हुई। इसके साथ ही एमएच हेले लेमी बेरहानु ने टाटा मुंबई मैराथन 2024 का मेंस टाइटल जीत लिया है। इस मैराथन में सेना के जवानों ने 21 किमी हाफ मैराथन केटगरी में 3 रैंक हासिल की है।ये तीनों विजेता पुणे के आर्मी कैंप में कार्यरत हैं। इन्होंने अपने बेहतरीन खेल का परिचिय देते हुए पुणे का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में सावन बरवाल ने 21.097 किमी की दूरी 1 घंटा 5 मिनट 7 सेकेंड में तय कर पहला स्थान हासिल किया। तो वहीं किरण म्हात्रे ने इस दूरी को 1 घंटा 6 मिनट 23 सेकंड में हासिल कर लिया वो इस मैराथन रेस में दूसरे नंबर पर रहे। इन दोनों के अलावा मोहन सैनी ने इस दूरी को दूरी 1 घंटा 6 मिनट 55 सेकंड में पूरा किया। इस मैराथन में सबसे ज्यादा समय लेने के चलते उन्हें तीसरा स्थान हासिल हुआ। टाटा मैराथन के 18वें संस्करण यानि पिछले साल किरण म्हात्रे ने इस रेस को जीता था। दिल्ली में आयोजित मैराथन में किरण ने समान दूरी 1 घंटे 5 मिनट में पूरी करके पहला स्थान हासिल किया था। इस बार उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments