Friday, April 17, 2026
Google search engine
HomeMaharashtra‘महाराजस्व समाधान शिबिर’ के जरिए नागरिकों की समस्याओं का तत्काल समाधान करें...

‘महाराजस्व समाधान शिबिर’ के जरिए नागरिकों की समस्याओं का तत्काल समाधान करें : मंत्री मंगल प्रभात लोढा

मुंबई। नागरिकों को सभी शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना ही ‘छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिबिर’ अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए और शिबिर को ‘जनता दरबार’ के रूप में देखते हुए प्रत्येक नागरिक की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए, ऐसा निर्देश कौशल, रोजगार, उद्यमिता व नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने दिया। शुक्रवार को राज्य सरकार के महसूल विभाग द्वारा आयोजित इस अभियान के तहत गावदेवी स्थित शारदा मंदिर हाईस्कूल में समाधान शिबिर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मंत्री लोढा के हाथों हुआ। इस अवसर पर मुंबई महानगरपालिका के स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। मंत्री लोढा ने इस दौरान शासकीय कार्यालयों में प्राप्त होने वाले सभी आवेदन और निवेदनों का समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन ने प्रत्येक कार्य के लिए निर्धारित समयसीमा तय की है, ऐसे में कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। शिबिर में विद्यार्थियों, महिलाओं, दिव्यांगों और आम नागरिकों के लिए विभिन्न शासकीय प्रमाणपत्रों के आवेदन भरवाए गए और उनकी तत्काल प्रक्रिया पूरी कर प्रमाणपत्र वितरित किए गए। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ भी नागरिकों को दिया गया। इसके अलावा नए आधार पंजीकरण और आधार अद्यतन के लिए विशेष स्टॉल की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम के प्रारंभ में अपर जिल्हाधिकारी बप्पासाहेब थोरात ने अभियान की जानकारी देते हुए जिले में इसकी प्रभावी अंमलबजावणी पर जोर दिया। शिबिर के सफल आयोजन के लिए जिल्हाधिकारी कार्यालय, मुंबई शहर के सामान्य प्रशासन विभाग के उपजिल्हाधिकारी गणेश सांगळे, तहसीलदार संदीप आवारी, राजेश वैष्णव, संकेत यमगर सहित महसूल विभाग के अधिकारी, ग्राम महसूल अधिकारी, ‘आपले सरकार सेवा केंद्र’ के संचालक और अन्य संबंधित विभागों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। ‘महाराजस्व समाधान शिबिर’ (चरण-1) के अंतर्गत आम नागरिकों की महसूल विभाग से जुड़ी दैनिक समस्याओं का त्वरित समाधान करना, महाराष्ट्र जमीन महसूल संहिता की नई प्रावधानों के बारे में जागरूकता बढ़ाना, उनकी प्रभावी अंमलबजावणी सुनिश्चित करना, डिजिटल सेवाओं का अधिक उपयोग बढ़ाना तथा ‘सिंगल डे सर्विस डिलिव्हरी’ सुविधा उपलब्ध कराना प्रमुख उद्देश्य है। इसी क्रम में मार्च से मई के दौरान मुंबई शहर जिले के विभिन्न स्थानों पर ऐसे शिबिर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को त्वरित और सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments