Tuesday, April 21, 2026
Google search engine
Homeमुंबईसहायक आयुक्त मृदुला अंडे के मार्गदर्शन में एच/पूर्व वार्ड में अतिक्रमण हटाओ...

सहायक आयुक्त मृदुला अंडे के मार्गदर्शन में एच/पूर्व वार्ड में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज

सांताक्रुज से बांद्रा तक कई अतिक्रमण पर हुई कार्रवाई

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एच/पूर्व विभाग में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त मृदुला अंडे के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें अवैध रूप से बने मंडप, स्टॉल, शेड व अन्य सामान को हटाया गया। परिरक्षण विभाग के सहायक अभियंता सचिन भुजबल और उनकी टीम ने वार्ड क्रमांक 87, 89, 90, 92, 93, 94, 95 और 96 में सड़कों और फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया। यह अभियान सांताक्रुज पूर्व के नेहरू रोड, सांताक्रुज रेलवे स्टेशन परिसर, टीपीएस-3, धोबी घाट, पाठक कॉलेज, एयर इंडिया रोड, गीता विहार, मराठा कॉलोनी, विजय नगर, म्हाडा कार्यालय क्षेत्र, भरत नगर, गोलीबार रोड, खार पूर्व रेलवे स्टेशन के आसपास तथा बांद्रा पूर्व के अनंत कानेकर मार्ग जैसे क्षेत्रों में पिछले दो सप्ताह के दौरान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान 2 जेसीबी मशीन, 3 डंपर और 2 यूटिलिटी वाहनों का उपयोग किया गया। इस अभियान में 18 विभागीय कामगार और मुकादम, 12 पुलिस सिपाही, 5 कनिष्ठ अभियंता तथा 4 उप अभियंता शामिल रहे। बीएमसी प्रशासन के अनुसार, यह कार्रवाई सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात को सुचारु बनाने तथा नागरिकों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से की गई है। आगे भी ऐसे अभियान जारी रहने की बात कही गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments