Sunday, April 28, 2024
Google search engine
HomeIndiaRaipur: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर...

Raipur: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर वृद्धाश्रम में फल वितरण

Raipur

रायपुर:(Raipur) 29 जून को मोहन मरकाम के छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद दायित्व का सफलतम चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कांग्रेसजनों ने नांदनमारा कांकेर स्थित वृद्धा आश्रम में पहुंच कर वृद्धजनों को फल का वितरण किया।

इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुभद्रा सलाम ने कहा कि संगठन के मजबूती के लिए सतत प्रयास करने वाले सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी मोहन मरकाम के चार वर्ष प्रदेश अध्यक्ष पद का सफलतापूर्वक दायित्व पूर्ण किये हैं, साथ ही कार्यकर्ताओं में सदैव ऊर्जा और जोश भरने का काम किया है।

उनके इस उपलब्धि पर हम जिले के कांग्रेसजन खुश हैं और इस अवसर पर वृद्धजनों से आशीर्वाद प्राप्त करने आये हैं। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष सुभद्रा सलाम शहर ब्लाॅक अध्यक्ष मनोज जैन, सुनील गोस्वामी, खोमेंद्र उईके, शिवांकित श्रीवास्तव, शेष गजबिये, तौहीद खान, तुलसी नेताम सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments