HomeCrimeपुणे के यरवदा जेल में कैदी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी...

पुणे के यरवदा जेल में कैदी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

पुणे। पुणे जिले में स्थित येरवड़ा जेल में सोमवार सुबह एक कैदी का शव जेल परिसर में मिला। आत्महत्या किये जाने की आशंका के चलते जेल प्रशासन ने शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जेल प्रशासन ने येरवड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार मंगेश भोर (उम्र 30) के खिलाफ ओटूर पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति की हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में कोर्ट ने भोर को 16 जुलाई, 2023 को न्यायिक कस्टडी में भेज दिया था और तब से उसे येरवड़ा जेल में रखा गया था। आज सुबह जेल प्रशासन ने सभी कैदियों को नाश्ते के लिए बैरक से जेल परिसर में निकाला। उसी समय मंगेश का शव जेल परिसर में स्थित मेडिकल स्टोर के बगल में खुली जगह पर मिला। जेल मनोचिकित्सकों की देखरेख में मंगेश की मानसिक बीमारी का इलाज किया जा रहा था। इसके लिए उसे वहां भर्ती कराया गया था। इस संबंध में येरवड़ा पुलिस स्टेशन में अचानक मौत का मामला दर्ज किया गया है। येरवड़ा जेल में अनुचित गतिविधियां रोकने के लिए हाल ही में 812 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments