HomeSportPrayagraj: सूबेदारगंज में तीन दिवसीय अंतर मण्डलीय चैम्पियनशिप का हुआ समापन

Prayagraj: सूबेदारगंज में तीन दिवसीय अंतर मण्डलीय चैम्पियनशिप का हुआ समापन

Prayagraj

महाप्रबंधक ने पुरस्कार वितरण कर प्रतियोगिता का समापन किया

प्रयागराज:(Prayagraj) रेलगांव सूबेदारगंज उत्तर मध्य रेलवे, बैडमिंटन हॉल में 01 से 03 जुलाई तक तीन दिवसीय अंतर मण्डलीय इंडोर चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को मुख्य अतिथि महाप्रबंधक सतीश कुमार ने पुरस्कार वितरण कर किया।

महाप्रबंधक ने कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन हो रहा है। पुरस्कार वितरण में जीतने वालों को बहुत-बहुत बधाई और हारने वाले प्रतिभागियों को कहा कि आप आगे इससे बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा लें और अगले ईवेंट में विजेता बनें।

महाप्रबंधक ने बैडमिंटन, टेबल टेनिस, चेस एवं स्वीमिंग में विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया। उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन अध्यक्ष रूबी रानी सिंह एवं उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ अध्यक्ष ए.के. अग्रवाल ने सभी मुख्यालय, कारखाने और मंडलों के अधिकारियों, कर्मचारियों में विजेताओं, प्रतिभागियों एवं सफल आयोजन से जुड़ी पूरी टीम को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का संचालन मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी एवं महासचिव उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ के तत्वावधान में किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments