
पटना:(Patna) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सह सांसद संजय जायसवाल को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उन्हें लोकसभा की बजट समिति का चेयरमैन बनाया है। लोकसभा अध्यक्ष ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर संजय जायसवाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को धन्यवाद दिया है।
सांसद संजय जायसवाल बिहार के पश्चिम चंपारण से लोकसभा सांसद हैं। वह बिहार के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने भाजपा में रहते हुए कई जिम्मेदारी संभाली है। अब उनसे उम्मीद की जा रही है कि बजट समिति के चेयरमैन की जिम्मेदारी वे भी बखूबी निभाएंगे। लोकसभा के लिए बजट समिति का गठन आठ अगस्त, 2019 को किया गया था। इसमें केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार संभावित है और उससे पहले नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है।