HomeArchitectureBreakingठाणे में चॉल की गैलरी का हिस्सा ढहा, 10 लोग फंसे, सभी...

ठाणे में चॉल की गैलरी का हिस्सा ढहा, 10 लोग फंसे, सभी सुरक्षित निकाले गए

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के दिवा इलाके में रविवार रात एक चॉल की गैलरी का हिस्सा अचानक ढह गया, जिसमें तीन फ्लैटों में रहने वाले 10 लोग फंस गए। यह घटना रात करीब 10.30 बजे हुई। राहत और बचाव कार्य में जुटी दमकल टीम ने सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि हादसा संजय म्हात्रे चॉल की पहली मंजिल पर हुआ। चॉल की उम्र 15 से 20 साल बताई जा रही है, हालांकि इसे खतरनाक इमारतों की सूची में शामिल नहीं किया गया था। एहतियात के तौर पर चॉल के सभी 40 फ्लैट खाली करा लिए गए हैं। करीब 35 से 40 निवासियों को फिलहाल अपने रिश्तेदारों के घर शिफ्ट होने की सलाह दी गई है। निगम अधिकारी जल्द ही भवन का निरीक्षण कर मरम्मत और सुरक्षा से जुड़े कदम उठाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments