Wednesday, May 27, 2026
Google search engine
HomeReligionबड़े मंगल पर उन्नाव फूड्स इंडस्ट्रीज द्वारा विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण...

बड़े मंगल पर उन्नाव फूड्स इंडस्ट्रीज द्वारा विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। ज्येष्ठ मास के चतुर्थ बड़े मंगल के पावन अवसर पर उन्नाव फूड्स इंडस्ट्रीज की ओर से विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक और सेवा भाव से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक पंकज गुप्ता ने विधिवत पूजन-अर्चन कर किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा कार्य की शुरुआत की गई। आयोजन स्थल पर पूरे समय जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा।भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विभिन्न अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा पत्रकार भी उपस्थित रहे।उन्नाव फूड्स इंडस्ट्रीज के मैनेजर नीरज त्रिवेदी ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया तथा स्वयं भी प्रसाद वितरण में सक्रिय सहभागिता निभाई।आयोजकों ने बताया कि बड़े मंगल के अवसर पर सेवा, भक्ति और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जाता है। देर शाम तक चले इस आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments