Wednesday, May 27, 2026
Google search engine
HomeTechnologyजिलाधिकारी गौरांग राठी ने स्वच्छता और डिजिटल लाइब्रेरी सुदृढ़ीकरण के दिए निर्देश

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने स्वच्छता और डिजिटल लाइब्रेरी सुदृढ़ीकरण के दिए निर्देश

जिला स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, बायोगैस संयंत्र और डिजिटल शिक्षा पर जोर

देवेश प्रताप सिंह राठौर/झांसी, उत्तर प्रदेश। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला स्वच्छता समिति के अध्यक्ष गौरांग राठी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति तथा पंचायतीराज विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता प्रबंधन को मजबूत करने, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को प्रभावी बनाने तथा डिजिटल लाइब्रेरी को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए गए।बैठक में जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित बड़े बाजारों को चिन्हित कर वहां कूड़ा प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से ओएसआर (Own Source Revenue) सृजित करते हुए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रणाली को मजबूत किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर हो सके।जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित चार बायोगैस संयंत्रों से उत्पन्न गैस और स्लरी के बेहतर प्रबंधन एवं सुचारु संचालन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां भी संभव हो, वहां छोटी दुकानों और स्थानीय गतिविधियों के माध्यम से रोजगार सृजन के प्रयास किए जाएं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिले।बैठक में ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि नगर क्षेत्रों के समीप स्थित ग्राम पंचायतों को नगर निगम में स्थापित आरआरसी (Resource Recovery Centre) से जोड़ा जाए, ताकि अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत जिलाधिकारी ने स्वयं की आय सृजित करने वाली बड़ी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण हाट बाजार स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिन ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की गई हैं, उन्हें अभ्योदय योजना के शिक्षकों के सहयोग से कोचिंग संस्थान के रूप में विकसित करने पर भी बल दिया गया।डिजिटल लाइब्रेरी के नियमित संचालन और निगरानी के लिए समिति गठित करने के निर्देश भी दिए गए। इस समिति में ग्राम प्रधान, सचिव, पंचायत सहायक, शिक्षक, वरिष्ठ नागरिक, सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी तथा दो छात्र सदस्यों को शामिल किया जाएगा।बैठक के अंत में जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. बाल गोविंद श्रीवास्तव ने सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एवं उपाध्यक्ष जिला स्वच्छता समिति रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कंसलटेंट और जिला परियोजना प्रबंधक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments