HomeMaharashtraपाकिस्तानी गुप्तचर के साथ संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में एक...

पाकिस्तानी गुप्तचर के साथ संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

नवी मुंबई। महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने देश के प्रतिबंधित क्षेत्रों की जानकारी पाकिस्तानी गुप्तचर के साथ साझा करने के आरोप में नवी मुंबई से 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एटीएस की एक विज्ञप्ति के अनुसार जांच में पाया कि आरोपी नवंबर 2021 से मई 2023 तक सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ और ‘व्हाट्सएप’ के माध्यम से पाकिस्तानी गुप्तचर के संपर्क में था और उसने इन मंचों के माध्यम से कई बार संवेदनशील जानकारी साझा की। इसमें कहा गया है कि राज्य की राजधानी से सटे नवी मुंबई में रहने वाले आरोपी ने पाकिस्तानी गुप्तचर के साथ भारत के प्रतिबंधित क्षेत्रों से जुड़ी जानकारी साझा की। आरोपी और पाकिस्तानी गुप्तचर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और एटीएस की नवी मुंबई इकाई इस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments