Friday, March 29, 2024
Google search engine
HomeCrimeराजधानी में ट्रैफिक पुलिस के डिजिटल बोर्ड पर एक घंटे चला अश्लील...

राजधानी में ट्रैफिक पुलिस के डिजिटल बोर्ड पर एक घंटे चला अश्लील कंटेंट, मची अफरातफरी

मुंबई: Display MMS on Mumbai Police Digital Board यातायात नियमों की जानकारी देने और विज्ञापन प्रदर्शित करने के लिए रोड के किनारे चौक चौराहों में डिजिटल बोर्ड लगाए जाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने से सोचा है कि इस डिजिटल बोर्ड पर अश्लील वीडियो या कंटेंट चल जाए तो क्या होगा। अरे भाई अफरातफरी मच जाएगी। जी हां ऐसा ही हुआ है, वो भी मुंबई में। दरअसल यहां के एक डिजिटल ट्रैफिक सलाहकार बोर्ड पर एक अचानक एक अपमानजनक संदेश प्रदर्शित होने लगा। बतया जा रहा है कि ये मैसेज करीब 1 घंटे तक चलता रहा। इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

क्या है पूरा ममला
Display MMS on Mumbai Police Digital Board नगर निकाय ने गोरेगांव (पूर्व) उपनगर में एक मॉल के पास स्मार्ट ट्रैफिक पोल लगाए थे। एक ठेकेदार ने यातायात संबंधी सलाह प्रदर्शित करने के लिए एक खंभे पर दो एलईडी स्क्रीन बोर्ड लगा रखे थे। जिससे लोगों को आराम रहे और यातायात नियमों का अच्छे से पालन किया जा सके। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि गुरुवार रात नौ बजकर 10 मिनट पर एलईडी स्क्रीन पर एक अपमानजनक संदेश प्रदर्शित किया गया।

एक घंटे तक बोर्ड पर दिखता रहा अश्लील मैसेज
पुलिस ने कहा कि गुरुवार को रात 9:10 बजे एलईडी स्क्रीन पर एक ‘अभद्र संदेश’ प्रदर्शित किया गया था। बिजली की आपूर्ति काट दिए जाने से पहले संदेश एक घंटे से अधिक समय तक बोर्ड पर दिखता रहा। बोर्ड लगाने वाले ठेकेदार ने निकाय अधिकारियों को बताया कि उसे इस घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने पुलिस को बताया कि हो सकता है कि किसी ने सिस्टम को हैक कर संदेश प्रसारित कर दिया हो।

काटनी पड़ी बिजली
पुलिस ने बताया कि एलईडी स्क्रीन से अपमानजनक संदेश हटाने के लिए बिजली आपूर्ति बंद करना पड़ा, तबतक करीब एक घंटे से अधिक समय तक संदेश वहीं रहा। वहीं बोर्ड लगाने वाले ठेकेदार ने निकाय अधिकारियों को बताया कि उसे इस घटना की जानकारी नहीं है। उसने पुलिस को बताया कि हो सकता है कि किसी ने सिस्टम को हैक कर संदेश प्रसारित कर दिया हो। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अज्ञात हैकरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments