Thursday, May 7, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraमछली बाजारों में मछली काटने पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं: मेयर...

मछली बाजारों में मछली काटने पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं: मेयर ऋतु तावड़े

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की मेयर ऋतु तावड़े ने गुरुवार को शहर के मछली बाजारों में मछली काटने पर कथित प्रतिबंध लगाए जाने की अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीएमसी द्वारा ऐसा कोई प्रतिबंध लागू नहीं किया गया है। यह स्पष्टीकरण उन खबरों के बाद सामने आया, जिनमें दावा किया गया था कि वकोला सहित कुछ मछली बाजारों में मछली काटने और साफ करने पर रोक लगाई जा सकती है। मेयर ने बताया कि उन्होंने वकोला मछली बाजार का दौरा कर वहां के कोली समुदाय के सदस्यों से चर्चा की और उन्हें भरोसा दिलाया कि बीएमसी ने मुंबई के किसी भी मछली बाजार में ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। मेयर ऋतु तावड़े ने कहा कि बीएमसी और वे स्वयं कोली समुदाय के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कोली समाज को “मुंबई के मूल निवासी” बताते हुए कहा कि वे बिना किसी भय के अपना पारंपरिक व्यवसाय जारी रखें।
उन्होंने यह भी बताया कि वकोला मछली बाजार की महिला विक्रेताओं ने स्वयं पुष्टि की कि बाजार में किसी प्रकार की रोक या प्रतिबंध जैसी स्थिति नहीं है। मेयर ने आश्वासन दिया कि यदि कोई उनके व्यवसाय में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करता है, तो वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। मेयर ने मछली काटने पर प्रतिबंध से जुड़ी खबरों को “अफवाह” और “दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार” करार देते हुए नागरिकों से ऐसी भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करने की अपील की। गौरतलब है कि इससे पहले कुछ स्थानीय रिपोर्टों में दावा किया गया था कि बदबू और अस्वच्छता की शिकायतों के चलते वकोला मछली बाजार में मछली काटने और साफ करने पर रोक लगाने पर विचार किया जा रहा है। रिपोर्टों में यह भी कहा गया था कि नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments