HomeBusinessNew Delhi: क्रिप्टो करेंसी मार्केट : 26 हजार डॉलर से भी नीचे...

New Delhi: क्रिप्टो करेंसी मार्केट : 26 हजार डॉलर से भी नीचे फिसला बिटकॉइन

नई दिल्ली:(New Delhi) क्रिप्टो करेंसी मार्केट में आज मिला-जुला रुझान नजर आ रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन में आज 0.53 प्रतिशत तक की नरमी आई है, जिसके कारण ये आभासी मुद्रा 26 हजार डॉलर से भी नीचे गिरकर 25,984.66 डॉलर के स्तर तक पहुंच गई है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी एथेरियम भी आज 0.16 प्रतिशत की नरमी के साथ लुढ़क कर 1,745.42 डॉलर के स्तर तक पहुंच गई है।

आज मार्केट कैप के लिहाज से टॉप की 10 क्रिप्टो करेंसी में से 5 क्रिप्टो करेंसी लाल निशान में कारोबार कर रही हैं, वहीं 4 बढ़त के साथ हरे निशान में बनी हुई हैं, जबकि 1 क्रिप्टो करेंसी की कीमत में कोई उतार चढ़ाव नहीं आया है। अगर ओवरऑल क्रिप्टो करेंसी मार्केट की बात करें, तो पिछले 24 घंटे के दौरान क्रिप्टो करेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप 0.34 प्रतिशत कमजोर हुआ है। फिलहाल क्रिप्टो करेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप 1.06 लाख करोड़ डॉलर यानी करीब 87.05 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

भारत में क्रिप्टो करेंसी का कारोबार करने वाली अधिकृत कंपनी कॉइन मार्केट कैप द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक भारतीय समय के अनुसार शाम 5 बजे तक 1 बिटकॉइन की कीमत 25,984.66 डॉलर यानी 21.34 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गई थी। शाम 5 बजे तक बिटकॉइन और एथेरियम के अलावा अन्य प्रमुख क्रिप्टो करेंसीज में बीएनबी 5.22 प्रतिशत, डोजेकॉइन 0.23 प्रतिशत, ट्रॉन 1.34 प्रतिशत और पॉलीगॉन 1.40 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, टेथर 0.01 प्रतिशत, एक्सआरपी 4.31 प्रतिशत और कार्डानो 2.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। पिछले 24 घंटे के कारोबार में टॉप 10 में शामिल यूएसडी कॉइन इकलौती ऐसी क्रिप्टो करेंसी थी, जिसमें न तो कोई गिरावट है और ना ही इस पर तेजी आई है। ये आभासी मुद्रा आज 1 डॉलर के स्तर पर ही कारोबार कर रही है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के कारोबार के दौरान क्रिप्टो करेंसी मार्केट में लेन-देन में भी तेजी आई है। इस अवधि में करीब 3,028 करोड़ डॉलर यानी करीब 2.49 लाख करोड़ रुपये कीमत की क्रिप्टो करेंसी की लेन देन हुई है। पिछले 1 दिन की तुलना में लेन देन का ये स्तर 6.88 प्रतिशत अधिक रहा है। आज के कारोबार में हुई खरीद बिक्री के बाद क्रिप्टो करेंसी मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी भी 0.15 प्रतिशत कम हुई है। इसके साथ ही इस आभासी मुद्रा की हिस्सेदारी घट कर 47.61 प्रतिशत हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments