Thursday, April 25, 2024
Google search engine
HomeIndiaNew Delhi: मौसम विभाग का अलर्ट : दिल्ली में कड़ाके की ठंड,...

New Delhi: मौसम विभाग का अलर्ट : दिल्ली में कड़ाके की ठंड, तेज बारिश के आसार

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। यहां कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। वहीं, वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। उधर, दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। ऐसे में मैदानी इलाकों में ठिठुरन और बढ़ेगी।

आईएमडी के मुताबिक, अगले 24 घंटे में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में दिन और रात के तापमान में कुछ और गिरावट आ सकती है। उधर, कश्मीर घाटी के ज्यादातर हिस्सों में रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बर्फबारी हो रही है। ऐसे में जानिए जानें दिल्ली से लेकर मुंबई, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत आपके राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

विभिन्न शहरों में मौसम के आंकड़े

आने वाले समय में दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। यहां बुधवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अगर आज की बात करें तो यहां आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, दिन में मौसम के साफ रहने की संभावना है।

मुंबई में बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां मौसम के साफ रहने का अनुमान है। आज यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। उत्तर प्रदेश में आज बादल छाए रहने का अनुमान है। वहीं अगर तापमान की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

राजस्थान में सर्दी का सितम बढ़ने लगा है। राजस्थान के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 से लेकर 9 डिग्री सेल्यियस तक दर्ज किया गया। वहीं आज के तापमान की अगर बात करें तो आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हरियाणा में आज मौसम के साफ रहने की संभावना है। वहीं हरियाणा में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।यहां आज बादल के भी छाए रहने का अनुमान है। यहां आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जिससे राज्य में जबरदस्त ठंड पड़ सकती है। मध्य प्रदेश में आज मौसम के साफ रहने का अनुमान है। मध्य प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. बिहार में लगातार सर्दी की सितम बढ़ रहा है।वहीं आज यहां मौसम के साफ रहने की संभावना है। यहां आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments