HomeMaharashtraMumbai: संजय राऊत और उनकी पत्नी के पासपोर्ट की वापसी पर सेशन...

Mumbai: संजय राऊत और उनकी पत्नी के पासपोर्ट की वापसी पर सेशन कोर्ट 11 मई को देगा फैसला

Mumbai

पत्राचाल घोटाला मामले की अगली सुनवाई 20 जून को

मुंबई: (Mumbai) शिवसेना नेता संजय राऊत (Shiv Sena leader Sanjay Raut) और उनकी पत्नी वर्षा राऊत के पासपोर्ट की वापसी पर सेशन कोर्ट 11 मई को फैसला सुनाएगा। सेशन कोर्ट ने पत्राचाल घोटाला मामले की सुनवाई 20 जून तक के लिए स्थगित कर दी है। कोर्ट ने 20 जून को सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है।

मुंबई स्थित सेशन कोर्ट में बुधवार को पत्राचाल घोटाला मामले की सुनवाई हुई। शिवसेना नेता संजय राऊत भी कोर्ट में उपस्थित हुए। संजय राऊत ने खुद और अपनी पत्नी के पासपोर्ट की वापसी के लिए कोर्ट में आवेदन दिया था, जिस पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के वकील ने कोई विरोध नहीं किया। इसलिए सेशन कोर्ट ने पासपोर्ट के बारे में 11 मई को फैसला सुनाएगा।

इसी तरह आज कोर्ट में पत्राचाल घोटाला मामले के सभी आरोपित उपस्थित नहीं थे। इसी वजह से कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई 20 जून तक के लिए स्थगित कर दी है। कोर्ट ने सभी आरोपितों को अगली सुनवाई के दौरान कोर्ट में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments