HomeCrimeMumbai: राकांपा नेता नवाब मलिक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज, वीजा...

Mumbai: राकांपा नेता नवाब मलिक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज, वीजा आवेदन में फर्जीवाड़े का आरोप

सीबीआई और ईडी के आरोपों का सामना कर रहे राकांपा नेता नवाब मलिक की मुसीबत बढ़ती जा रही है। अब उनके बेटे फराज मलिक के खिलाफ कुर्ला थाने में फर्जीवाड़े के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है। फराज मलिक के खिलाफ वीजा आवेदन में फर्जी दस्तावेज लगाने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, एफआरआरओ कार्यालय ने जांच के दौरान पाया कि फराज मलिक और उनकी पत्नी हेमलीन द्वारा जमा किए गए दस्तावेज फर्जी थे, जिसके बाद एफआरआरओ ने इस मामले में कुर्ला थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

पुलिस ने मलिक दंपती के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 465 (जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), 471 (का इस्तेमाल कर) सहित विभिन्न भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके बाद भाजयुमो के एक पूर्व पदाधिकारी ने नवाब मलिक पर निशाना साधते हुए कहा, जो दूसरों पर धोखा देने का आरोप लगाते हैं, वे खुद कितने झूठे हैं।

महाराष्ट्र कांग्रेस में फूट, नाना पेटोले के खिलाफ पूर्व विधायक ने खोला मोर्चा
उधर, महाराष्ट्र कांग्रेस में फूट की खबर है। कांग्रेस के पूर्व विधायक आशीषराव आर देशमुख ने प्रदेश नेतृत्व पर कई आरोप लगाए हैं। पूर्व विधायक ने बताया, बीते कुछ वर्षों में नेताओं और कार्यकर्ताओं के व्यवहार पर कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। इस कारण महाराष्ट्र कांग्रेस को रोज नए अपमान का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, सिर्फ कांग्रेस ही महाराष्ट्र को मजबूत कर सकती है। ऐसे में मैंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को पद से हटाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments