Saturday, July 27, 2024
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशLucknow: उप्र उपचुनाव : मैनपुरी, खतौली में सपा और रामपुर सदर में...

Lucknow: उप्र उपचुनाव : मैनपुरी, खतौली में सपा और रामपुर सदर में भाजपा को बढ़त


Lucknow:
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर सदर तथा खतौली विधानसभा सीटों के उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में मैनपुरी और खतौली में समाजवादी पार्टी (SP) जबकि रामपुर में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव (Mainpuri Lok Sabha by-election) की शुरुआती मतगणना के रुझानों में सपा उम्मीदवार डिंपल यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य से आगे चल रही हैं। उन्हें मैनपुरी सदर और जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्रों में मजबूत बढ़त मिली है।

खतौली विधानसभा सीट पर डाक मत पत्र राउंड में पिछड़ने वाले राष्ट्रीय लोक दल (RLD) प्रत्याशी मदन भैया ने पहले चक्र के बाद भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी सैनी पर करीब एक हजार मतों से बढ़त बना ली है। रालोद और सपा के बीच गठबंधन है।

रामपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में भाजपा के आकाश सक्सेना अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के आसिम राजा पर शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए हैं।

मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई है जबकि रामपुर सदर और खतौली विधानसभा सीट क्रमशः सपा विधायक आजम खां और भाजपा विधायक विक्रम सैनी को अलग-अलग मामलों में सजा सुनाए जाने के कारण खाली हुई हैं। मैनपुरी लोकसभा और रामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र, सपा के गढ़ माने जाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments