HomeIndiaBhubaneswar: ओडिशा उचुनाव: शुरुआती रुझानों में बीजद ने बढ़ाई बनाई

Bhubaneswar: ओडिशा उचुनाव: शुरुआती रुझानों में बीजद ने बढ़ाई बनाई

Bhubaneswar: ओडिशा के बरगढ़ जिले (Odisha’s Bargarh district) की पदमपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) ने बढ़त बना ली है।

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर सुबह 10 बजे तक के उपलब्ध के आंकड़े के अनुसार, बीजद उम्मीदवार वर्षा सिंह बरिहा भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रदीप पुरोहित से 3619 मतों के अंतर से आगे चल रही थीं।

पदमपुर उपचुनाव में 81.29 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे पदमपुर उप जिलाधिकारी कार्यालय के पास आरएमसी यार्ड में मतों की गिनती शुरू की गई।

पदमपुर में बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा के निधन के कारण उपचुनाव हुआ। इस उपचुनाव में बीजद ने बरिहा की बेटी वर्षा को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक एवं पार्टी के कृषक मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप पुरोहित और कांग्रेस ने तीन बार के विधायक सत्य भूषण साहू को मैदान में उतारा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments