Homeउत्तर प्रदेशड्यूटी के दौरान शहीद होमगार्ड के परिजनों को ₹30 लाख की सहायता,...

ड्यूटी के दौरान शहीद होमगार्ड के परिजनों को ₹30 लाख की सहायता, जिलाधिकारी ने सौंपा चेक

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कलेक्ट्रेट में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए होमगार्ड स्वयंसेवक हरिशंकर की पत्नी गुड़िया देवी को ₹30 लाख की बीमा एवं अनुग्रह सहायता राशि का चेक प्रदान किया। यह सहायता मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी सोच के तहत होमगार्ड विभाग और एचडीएफसी बैंक के बीच हुए समझौते के अनुसार उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शासन अपने कर्तव्यपालन के दौरान दिवंगत होने वाले कर्मियों के परिवारों के साथ हर परिस्थिति में खड़ा है। जिला कमांडेंट धर्मेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि होमगार्ड मुख्यालय से दिवंगत स्वयंसेवक के परिजनों को अतिरिक्त ₹5 लाख की अनुग्रह सहायता प्रदान किए जाने के लिए प्रस्ताव भी भेजा गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विभाग परिवार को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराएगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी घनश्याम मीना एवं जिला कमांडेंट धर्मेंद्र विश्वकर्मा ने दिवंगत होमगार्ड हरिशंकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक संदीप शर्मा सहित होमगार्ड विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments