Tuesday, March 26, 2024
Google search engine
HomeIndiaLucknow: भाजपा सरकार ने माफिया तंत्र समाप्त करने का काम किया :...

Lucknow: भाजपा सरकार ने माफिया तंत्र समाप्त करने का काम किया : ब्रजेश पाठक

लखनऊ: (Lucknow) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Chief Minister Brajesh Pathak) ने गुरुवार को कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में माफिया तंत्र समाप्त करने का काम किया है। अपराधी या तो जेल में है या तो प्रदेश छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि सपा के नेता एसी कमरों में बैठकर सोशल मीडिया पर राजनीति कर रहे है। उनका जनता से कोई सरोकार नहीं है। ब्रजेश पाठक लखनऊ के डालीगंज में भाजपा की मेयर उम्मीदवार सुषमा खर्कवाल के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चहुंमुखी विकास के लिए ट्रिपल इंजन का होना बेहद जरूरी है। मोदी व योगी की डबल इंजन सरकार के साथ जब नगर निकाय का तीसरा इंजन जुड़ेगा तो विकास और भी तेज गति से होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की राज्य की भाजपा सरकार जन अपेक्षाओं को पूरा करते हुए आत्मनिर्भर देश व प्रदेश के निर्माण का संकल्प लेकर कार्य कर रही है।

श्री पाठक ने कहा कि सपा की सरकार में गुंडे सपा का झंडा लगाकर कहते थे कि समाजवादी पार्टी का नारा – खाली प्लाट हमारा। अवैध कब्जे और अवैध खनन उत्तर प्रदेश की पहचान थी। लेकिन आज किसी की हिम्मत नहीं कि कोई भी कानून से खेल सके। आज प्रदेश में मां, बहन, बेटी का सम्मान और घर, खेत, खलिहान सुरक्षित है। नगर निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को आशीर्वाद देकर विकास पथ पर बढ़ते हुए आधुनिक नगरों के निर्माण की गति को निर्वाध बनाइए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments