HomeArchitectureMira Bhayandarमीरा-भाईंदर में 10 अगस्त को आयोजित होगा तीसरा 'महापौर दिवस', नागरिक सीधे...

मीरा-भाईंदर में 10 अगस्त को आयोजित होगा तीसरा ‘महापौर दिवस’, नागरिक सीधे रख सकेंगे अपनी समस्याएं

मीरा-भाईंदर। मिरा-भाईंदर महानगरपालिका ने नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के दूसरे सोमवार को आयोजित किए जाने वाले ‘महापौर दिवस’ के तहत तीसरे कार्यक्रम का आयोजन सोमवार, 10 अगस्त 2026 को किया है। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे महानगरपालिका मुख्यालय स्थित स्थायी समिति सभागार (दूसरी मंजिल), भाईंदर (पश्चिम) में आयोजित होगा। महानगरपालिका प्रशासन के अनुसार, इस पहल को नागरिकों से सकारात्मक प्रतिसाद मिलने के बाद अब तीसरा ‘महापौर दिवस’ आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान नागरिकों को अपने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे महापौर के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में पेयजल आपूर्ति, सड़कें, नालियां, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, अतिक्रमण, सार्वजनिक सुविधाएं तथा महानगरपालिका के कार्यक्षेत्र से जुड़े अन्य नागरिक मुद्दों पर लिखित आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। महानगरपालिका ने बताया कि प्राप्त आवेदनों को तत्काल संबंधित विभागों को भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही समस्याओं के समयबद्ध और प्रभावी समाधान के लिए प्रशासन द्वारा लगातार फॉलो-अप भी किया जाएगा। महानगरपालिका ने मीरा-भाईंदर क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं या सुझावों से संबंधित लिखित आवेदन के साथ 10 अगस्त 2026, सोमवार, सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले तीसरे ‘महापौर दिवस’ में उपस्थित होकर इस जनसुनवाई का लाभ उठाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments