Sunday, April 19, 2026
Google search engine
HomeCrimeखाकी फिर दागदार: शादी का झांसा देकर महिला से 15 महीने तक...

खाकी फिर दागदार: शादी का झांसा देकर महिला से 15 महीने तक दुष्कर्म, सिपाही गिरफ्तार

गोंडा, उत्तर प्रदेश। गोंडा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने खाकी वर्दी की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बलरामपुर में तैनात एक सिपाही पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर एक महिला का 15 महीनों तक शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने आरोपी सिपाही शशांक दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पीड़ित 26 वर्षीय महिला के अनुसार, मामला नगर कोतवाली गोंडा क्षेत्र का है। महिला ने एक कानूनी मामले में सिपाही से मदद मांगी थी, लेकिन आरोपी ने इसी बहाने उसे अपने जाल में फंसा लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है, लेकिन उसने यह बात छिपाकर महिला को शादी का झांसा दिया।महिला का आरोप है कि आरोपी सिपाही उसे बार-बार मिलने बुलाता था और शादी का वादा कर जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। करीब 15 महीनों तक यह सिलसिला चलता रहा। जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी टालमटोल करता रहा।सच्चाई सामने आने पर आरोपी का व्यवहार बदल गया। महिला का कहना है कि सिपाही ने वर्दी का रौब दिखाते हुए उसके साथ मारपीट की और निजी वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो भी कथित तौर पर वायरल किए। इस पूरे मामले में आरोपी की पत्नी की संलिप्तता के भी आरोप लगाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए गोंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने व्हाट्सएप चैट और अन्य साक्ष्य भी कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी सिपाही शशांक दुबे (उम्र 32 वर्ष) वर्तमान में गैसड़ी थाने, जनपद बलरामपुर में तैनात था। उसके खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और मारपीट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गोंडा पुलिस का कहना है कि कानून सबके लिए समान है और वर्दी की आड़ में अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments