HomeCrimeहरियाणा का छोरा, बैंकॉक का नशा और मुंबई का एयरपोर्ट: 9 करोड़...

हरियाणा का छोरा, बैंकॉक का नशा और मुंबई का एयरपोर्ट: 9 करोड़ के ड्रग्स के साथ पकड़ा गया तस्कर

मुंबई (इंद्र यादव)। मुंबई में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कस्टम्स विभाग ने एक यात्री को भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। 19 अप्रैल 2026 को बैंकॉक से थाई एयरवेज की फ्लाइट से पहुंचे एक यात्री के पास से करीब 9 करोड़ रुपये कीमत का ‘हाइड्रोपोनिक वीड’ बरामद किया गया है।पकड़े गए आरोपी की पहचान बसंत सिंह (29 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सिरसा का निवासी है। वह छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरा, जहां कस्टम अधिकारियों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। ‘पैसेंजर प्रोफाइलिंग’ के आधार पर उसे रोककर पूछताछ की गई और उसके सामान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके ट्रॉली बैग में ऊपर से कपड़े और खाने-पीने के पैकेट रखे मिले, लेकिन नीचे 9 डबल लेयर्ड ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक पैकेट छिपाए गए थे। इन पैकेटों को खोलने पर तेज दुर्गंध आई और अंदर हरे रंग का सूखा पत्तेदार पदार्थ मिला। जांच में यह ‘हाइड्रोपोनिक वीड’ पाया गया, जिसका कुल वजन 8.99 किलोग्राम (8994 ग्राम) है।कस्टम अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने ड्रग्स छिपाने और उसे घोषित न करने की बात स्वीकार कर ली है। अब जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड तक पहुंचने में जुटी हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बैंकॉक में यह खेप उसे किसने सौंपी और मुंबई में इसे किसे पहुंचाया जाना था।रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

👉 क्या है हाइड्रोपोनिक वीड?: यह सामान्य गांजे की तुलना में अधिक शक्तिशाली और महंगा नशीला पदार्थ होता है, जिसे मिट्टी के बिना, विशेष पोषक तत्वों वाले पानी और नियंत्रित वातावरण में उगाया जाता है। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत काफी अधिक होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments