HomeHealth & Fitnessनॉन-फूड ग्रेड सोयाबीन तेल से बन रहा था नकली घी और पनीर,...

नॉन-फूड ग्रेड सोयाबीन तेल से बन रहा था नकली घी और पनीर, FDA की बड़ी कार्रवाई

छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने गुप्त सूचना के आधार पर छत्रपति संभाजीनगर के एमआईडीसी चिकलठाणा स्थित मेसर्स अमोल दूध डेयरी (M/s. Amol Doodh Dairy) पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान डेयरी परिसर में 10 से 12 नॉन-फूड ग्रेड सोयाबीन ऑयल के बैरल बरामद हुए, जिनका इस्तेमाल कथित रूप से एनालॉग पनीर और शुद्ध गाय के घी के नाम पर मिलावटी उत्पाद तैयार करने में किया जा रहा था। यह कार्रवाई मालिक दामोदर केदार की डेयरी यूनिट, सर्विस इंडस्ट्री प्लॉट नंबर C-45, एमआईडीसी चिकलठाणा में की गई। जांच के दौरान अधिकारियों ने नॉन-फूड ग्रेड सोयाबीन तेल का पूरा स्टॉक जब्त कर लिया। इसके साथ ही मिलावटी गाय का घी, घी निर्माण में इस्तेमाल होने वाली क्रीम तथा पनीर का स्टॉक भी जब्त किया गया। FDA की इस कार्रवाई में डेयरी यूनिट से 3,12,380 रुपये मूल्य के दुग्ध उत्पाद और खाद्य तेल जब्त किए गए। अधिकारियों ने संबंधित उत्पादों के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ राज्यभर में अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments