Friday, October 18, 2024
Google search engine
HomeEntertainment22 घंटे की भव्य यात्रा के बाद लालबाग के राजा का विसर्जन

22 घंटे की भव्य यात्रा के बाद लालबाग के राजा का विसर्जन

मुंबई। गणपति बाप्पा मोरया.. अगले बरस तू जल्दी आ.. इस गूंज के साथ मुंबई के मशहूर गणपति लालबाग राजा (लालबागचा राजा) की सवारी शुक्रवार सुबह गिरगांव चौपाटी पर पहुंची। 22 घंटे की भव्य यात्रा के बाद लालबाग के राजा का गिरगांव चौपाटी पर विसर्जन किया गया। विघ्नहर्ता गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए चौपाटी पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में अनंत चतुर्दशी के दिन गणराया के विसर्जन की धूम देखी जा रही है। सबके चहेते बप्पा को विदाई देने के लिए हर जगह भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। हर जगह ढोल-नगाड़ों व जयकारों के साथ भगवन गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इसी तरह 10 दिन के आतिथ्य के बाद आज लालबाग के राजा को गिरगांव चौपाटी पर विदाई दी गई। लालबाग राजा की सवारी जैसे ही गिरगांव चौपाटी पर पहुंची, हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। इसके बाद जुलूस धीरे-धीरे समुद्र की ओर बढ़ गया। बप्पा की आरती करने के बाद सुबह सवा नौ बजे लालबाग के राजा को गिरगांव चौपाटी पर अरब सागर में विसर्जित कर दिया गया। राजा को विदाई देने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। लगभग 22 घंटे के भव्य जुलूस के बाद राजा को विदाई दी गई। दरअसल, आज सुबह करीब आठ बजे लालबाग के राजा गिरगांव चौपाटी पहुंचे थे। विसर्जन के लिए बीएमसी के कर्मचारियों के अलावा बंदोबस्त में मुंबई पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments