Homeउत्तर प्रदेशभदोही में अखिल भारतीय यादव महासंघ की ऐतिहासिक महाबैठक संपन्न, समाज की...

भदोही में अखिल भारतीय यादव महासंघ की ऐतिहासिक महाबैठक संपन्न, समाज की एकजुटता और शिक्षा पर हुआ मंथन

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही में अखिल भारतीय यादव महासंघ के तत्वावधान में एक विशाल और ऐतिहासिक महाबैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की एकजुटता, शैक्षणिक सुधार, आर्थिक सशक्तिकरण तथा राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी को लेकर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम में दूर-दराज से आए समाज के युवाओं, बुजुर्गों और प्रबुद्ध जनों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर एकता का परिचय दिया। इस भव्य आयोजन के मुख्य सूत्रधार दत्तीपुर (औराई) के जिला पंचायत सदस्य डॉ. नरेंद्र यादव रहे। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने उनके नेतृत्व, दूरदर्शिता और कुशल प्रबंधन की सराहना करते हुए समाज के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाबैठक के दौरान समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गंभीर मंथन किया गया। इसमें युवाओं को उच्च शिक्षा और रोजगार से जोड़ने, समाज की राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी को मजबूत करने तथा समाज के पिछड़े और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सक्रिय सहयोग नेटवर्क तैयार करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती शिक्षा, संगठन और आपसी सहयोग से ही संभव है। बैठक के समापन पर वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन केवल एक बैठक नहीं, बल्कि यदुवंश की एकता और प्रगति के नए दौर की शुरुआत है। उन्होंने समाज से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विकास यादव, पन्ना लाल यादव, ओम प्रकाश यादव, नन्हें यादव, पारस नाथ यादव, रमेश यादव, सर्वेश यादव, श्याम यादव, रामधार यादव, संतोष धनीलाल यादव, विधानचंद्र यादव, महेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, गणेश यादव, समर यादव (प्रधान), अजीत यादव, नरेंद्र यादव, रामराज यदुवंशी डैडा, प्रदीप यादव, कृष्णा, विनय यादव और शुभम यादव सहित समाज के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन “जय यदुवंश, जय माधव” और “समाज एकता जिंदाबाद” के नारों के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments