Monday, May 25, 2026
Google search engine
HomeReligionउन्नाव में राजधिराज मारुति नंदन मंदिर में भव्य सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे...

उन्नाव में राजधिराज मारुति नंदन मंदिर में भव्य सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। शहर के छतुरिया कुआं स्थित राजधिराज मारुति नंदन मंदिर में नौवें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।सुंदरकांड पाठ का नेतृत्व बाबा बर्फानी मंडली के आशीष पांडे ने किया। कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले उपस्थित भक्तों का तिलक लगाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। मंदिर परिसर पूरे समय ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष और भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।कार्यक्रम का संचालन भारतीय सर्व धर्म संसद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ‘बाबा जी’ ने किया। आयोजन के दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को सब्जी-पूड़ी और मिठाई का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर राम जी बाजपेई, अशोक वर्मा, देवी बाजपेई और संजय राठी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई थी।मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। देर शाम तक चले इस धार्मिक आयोजन में शहर और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments