
मुंबई: जो मनुष्य सदमार्ग पर चलते हुए भगवान को भजता है उसके पास आपत्तियां आने से घबराती है। ऐसे व्यक्ति पर ईश्वर की असीम बरसती है। यह बात अपने प्रवचन के दौरान व्यास पीठ से कुणालजी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा। कांदिवली पश्चिम ठाकुर विलेज, जानूपाडा स्थित मैदान में अध्यात्मिक मानव विश्व कल्याण ट्रस्ट कांदिवली द्वारा श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथा भव्य आयोजन किया गया है। जिसमें कथा को श्रवण करने के लिए भारी संख्या में लोग पधार रहे है। भागवत के मर्मज्ञ कुणालजी महराज अपने सहज और ओजस्वी वाणी से भक्तो को कथा का रसपान करा रहे है।