HomeCrimeठाणे जिले में इमारत का हिस्सा गिरने से चार लोग घायल

ठाणे जिले में इमारत का हिस्सा गिरने से चार लोग घायल

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गुरुवार को एक तीन मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरने से चार लोग घायल हो गए। पालिका के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मीरा-भायंदर महानगरपालिका के आपदा प्रकोष्ठ की प्रमुख मनश्री म्हात्रे ने बताया कि भायंदर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित यह इमारत लगभग 20 साल पुरानी थी और खतरनाक घोषित की गई थी। ठाणे और उसके आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। म्हात्रे ने कहा कि नगर निकाय ने पहले ही इमारत के निवासियों को हटा दिया था क्योंकि इसे खतरनाक घोषित किया गया था, लेकिन भूतल पर कुछ दुकानें चल रही थीं। गुरुवार सुबह करीब 11.30 बजे इमारत का एक हिस्सा ढह गया। उन्होंने बताया कि चार लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने कहा कि दुकानदारों ने पुष्टि की है कि मलबे के नीचे कोई अन्य व्यक्ति नहीं फंसा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments