Wednesday, August 27, 2025
Google search engine
HomeMaharashtraवैद्यकीय आरोग्य अधिकारी के पदोन्नति पर भावुकता में रो पड़े कर्मचारी

वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी के पदोन्नति पर भावुकता में रो पड़े कर्मचारी

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका जी/दक्षिण विभाग लोअर परेल के स्वास्थ्य विभाग के वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी डॉ देवेन्द्र गोल्हार को प्रशासकीय नियमानुसार वरिष्ठ वैद्यकीय अधिकारी के रूप में पदोन्नति मिलने पर सम्मान समारोह रखा गया। सम्मान समारोह में सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दो शब्द रखते हुए शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी जहां डॉक्टर गोल्हार के साथ 5 वर्ष किस तरह आपसी प्रेम अर्थात एक परिवार के रूप में कार्य करते हुए निकल गया पता ही नहीं चला। डॉक्टर को शुभकामनाएं एवं बधाइयां देते हुए कर्मचारियों की भावुकता व आपसी प्रेम ने अपने से विभक्त होते देख सभी की आंखों में आंसू आ गए। विभाग के सभी कर्मचारियों ने मिलकर अपने अधिकारी को उपहार भेंट किया बदले में डॉक्टर देवेंद्र ने अपने सभी कर्मचारियों को अपने तरफ से रिटर्न गिफ्ट प्रदान किया। विदाई समारोह में डॉक्टर प्रियंका, डॉक्टर हर्षल वाघ, डॉक्टर प्रज्योत चौहान,डॉक्टर मिहिर पलई, डॉक्टर मयूर नरवाडे, डॉक्टर अमोल दरोई, सीडीओ राजेश सुरवाड़े, वरिष्ठ सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल धुरी, दीपक बारिया, कुलकर्णी सर, समीर सर, सं. निरीक्षक दयाराम यादव, सुनील मोरे, रघुनाथ दुधम, चैतन्य रावल एवं सं.नि.अन्वेषक विनय कुमार शर्मा, संतोष इंदुलकर, उन्मेष कामतेकर, सुनील कर्पे, भारती पेडणेकर, श्रेया जांभले, नेहा जाधव, हीरा वसावे, किरण सोनावणे, गणेश गणगड़े, अमित शिंदे, ऋषिकेश कदम, प्रदीप राठौड़, शैलेश रहाटे एवं प्रतीक आंब्रे, लिपिक राहुल, जन्म एवं मृत्यु लिपिक भोसले, राणे, कुड़े एवं फणशेखर, संतोष प्रभुलकर, सुर्वे, विलास काकडे, विश्वनाथ, प्रिया, गौरव मुख्य रूप से उपस्थित थे। सम्मान समारोह के अंत में डॉक्टर गोल्हार सर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया और कहा कि भविष्य में पारिवारिक रूप से यदि किसी को भी किसी रुप अथवा परिस्थिति में मेरी आवश्यकता पड़ती है तो मुझे अवश्य याद कीजिए मैं प्रत्येक मोड़ पर मिलूंगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments