Thursday, March 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedसिने फलक पर उभरती अदाकारा दिव्या प्रधान: गायन से अभिनय तक की...

सिने फलक पर उभरती अदाकारा दिव्या प्रधान: गायन से अभिनय तक की यात्रा


‘हुक्का’, ‘बारिश की बूंदे’, ‘लबों पे तेरा नाम’ जैसी म्यूजिक वीडियो में अपनी आवाज और अभिनय का जलवा बिखेर चुकी सिंगर और अदाकारा दिव्या प्रधान इन दिनों बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। 400 से अधिक लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस देने वाली और देश-विदेश में सफलता पूर्वक सिंगिंग शो करने वाली दिव्या, साउथ की फिल्म ‘रंगा भाई रेड्डी’ में तांत्रिक की भूमिका निभाने के बाद अब बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम कर रही हैं
उत्तरप्रदेश राज्य के गाज़ीपुर (बनारस) की मूल निवासी दिव्या प्रधान के लिए गायन उनका जुनून है। पंडित रमाकांत तिवारी के मार्गदर्शन में सेमी क्लासिकल गायन में शिक्षा प्राप्त करने वाली दिव्या ने हिंदी, हरयाणवी और भोजपुरी में ढेरों गीत गाए हैं। उन्होंने भोजपुरी के प्रसिद्ध गायकों जैसे मनोज तिवारी, रवि किशन के साथ भी गाने गाए हैं। दिव्या मॉडलिंग का भी शौक रखती हैं और इसके लिए वह एड फिल्म, रैम्प वॉक और फैशन शो करती रहती हैं। उनका मानना है कि गायन उनकी जीवन का पहला प्यार है और उन्होंने हमेशा इसे प्राथमिकता दी है। उनके द्वारा गाए गए भजन, लोकगीत, फिल्मी गीत और प्लेबैक गाने आज भी उनके प्रशंसकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। ‘मेरे प्रभु श्री राम’ और ‘ये दिल सूफियान’ म्यूजिक वीडियो की सफलता के बाद दिव्या ने अपने प्रोडक्शन हाउस ‘हैप्पी राय प्रोडक्शन’ के बैनर तले शॉर्ट फिल्म और वेब सीरीज का निर्माण भी शुरू किया है। इसके माध्यम से वह नवोदित प्रतिभाओं को मौका देने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। दिव्या प्रधान की यह यात्रा एक प्रेरणा है, जो न केवल सिंगिंग और अभिनय के क्षेत्र में उनके संघर्ष को दर्शाती है, बल्कि उनके साहस और संकल्प को भी उजागर करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments