HomeCrimeबॉडी बैग घोटाला मामले में ईडी ने की शिवसेना नेता किशोरी पेडणेकर...

बॉडी बैग घोटाला मामले में ईडी ने की शिवसेना नेता किशोरी पेडणेकर से 6 घंटे पूछताछ

मुंबई। कोरोना काल के दौरान मुंबई में बॉडी बैग घोटाला मामले में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शिवसेना (यूबीटी) समूह की नेता और पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर से 6 घंटे तक पूछताछ की है। किशोरी पेडणेकर ने कहा कि उन्होंने ईडी के हर सवाल का जवाब दिया है। ईडी ने उनसे कुछ कागजपत्रों की मांग की है, जिसकी पूर्तता जल्द की जाएगी। जानकारी के अनुसार कोरोना काल में बॉडी बैग की खरीदी में घोटाला किए जाने का आरोप भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया ने लगाया था। इसी मामले की छानबीन करते हुए ईडी ने किशोरी पेडणेकर को 08 नवंबर को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। उस समय किशोरी पेडणेकर ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुई थी और वकील के माध्यम से पत्र लिखकर समय मांगा था। इसी वजह से ईडी ने किशोरी पेडणेकर को आज पूछताछ के लिए बुलाया था। इसी वजह से किशोरी पेडणेकर आज दिन में 12 बजे ईडी कार्यालय में पहुंची थी। ईडी ने किशोरी पेडणेकर से शाम 6 बजे तक पूछताछ की। पूछताछ का अधिकृत ब्योरा ईडी की ओर से मीडिया को नहीं दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में ईडी किशोरी पेडणेकर को फिर से पूछताछ के लिए बुला सकती है। इसे देखते हुए किशोरी पेडणेकर की मुश्किलें बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments