HomeCrimeट्रक चालक को उड़ाया, फिर स्कूटी को मारी टक्कर

ट्रक चालक को उड़ाया, फिर स्कूटी को मारी टक्कर

नवी मुंबई। महाराष्ट्र में दुर्घटनाओं का दौर जारी है। अब मुंबई के करीब भीषण सड़क हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि नवी मुंबई में हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। नवी मुंबई के उल्वे में एक कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों का नवी मुंबई के अस्पताल में इलाज चल रहा है। शहर की एनआरआई पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। एनआरआई पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, गुरुवार रात नवी मुंबई नगर निगम भवन के पास एक कार की ट्रक से टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा आधी रात के आसपास उल्वे के करीब हुआ। एक कार उल्वे से बेलापुर की ओर जा रही थी तभी ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार सामने खड़े ट्रक से जा टकराई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय ट्रक चालक नीचे उतर रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कार ने एक स्कूटी को भी टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि स्कूटी चालक और कार चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ितों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments