Homeमुंबईजिला स्तरीय 'नशा मुक्त भारत अभियान' प्रतियोगिता सम्पन्न

जिला स्तरीय ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ प्रतियोगिता सम्पन्न

20 महाविद्यालयों के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

मुंबई। माय भारत, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) तथा पार्ले टिळक विद्यालय एसोसिएशन के एम.एल.दहाणूकर कॉलेज ऑफ कॉमर्स (स्वायत्त), विलेपार्ले (पूर्व) के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जिला स्तरीय ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुंबई उपनगर जिले के 20 महाविद्यालयों के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर नशामुक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन पार्ले टिळक विद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए अनिल गानू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर संस्था के मानद सचिव दिलीप पेठे, माय भारत, मुंबई के उपनिदेशक अनुप इंगोले, पीटीवीए इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की निदेशक डॉ. तेजश्री देशमुख, विलेपार्ले पुलिस थाने की पुलिस निरीक्षक चैत्राली साबळे तथा एम.एल.दहाणूकर कॉलेज ऑफ कॉमर्स (स्वायत्त) के प्राचार्य प्रो. डॉ.विनय भोळे उपस्थित रहे। उपनिदेशक अनुप इंगोले ने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के उद्देश्यों की जानकारी दी। प्राचार्य प्रो. डॉ. विनय भोळे ने युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया, जबकि पुलिस निरीक्षक चैत्राली साबळे ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। प्रतियोगिता में समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, स्लोगन लेखन, रील निर्माण, संगीत, काव्य पाठ और वक्तृत्व जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं का विषय ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ रखा गया था। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तिगत प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र तथा टीम प्रतियोगिताओं के विजेताओं को खेल सामग्री किट और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी शुद्धोधन आठवले, श्रुति सावे, कल्पेश वरणकर, पीटीवीए इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के जिगर पटेल, माय भारत, मुंबई के अनुप इंगोले तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments