Thursday, May 14, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraठाणे जिला परिषद स्वास्थ्य विभाग में धूमधाम से मनाई गई धर्मवीर छत्रपति...

ठाणे जिला परिषद स्वास्थ्य विभाग में धूमधाम से मनाई गई धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज जयंती

ठाणे। ठाणे जिला परिषद के स्वास्थ्य विभाग की ओर से धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान जिला मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. स्वाति शिंदे ने छत्रपति संभाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने धर्मवीर संभाजी महाराज के शौर्य, वीरता, राष्ट्रभक्ति और धर्म रक्षा में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि संभाजी महाराज का जीवन साहस, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए समाज सेवा के लिए समर्पित रहने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठा और दृढ़ संकल्प के साथ पालन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. अंजली चौधरी (चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रशिक्षण केंद्र), संजय जाधव (जिला विस्तार एवं मीडिया अधिकारी) सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments