Thursday, May 14, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraदिनदहाड़े ज्वैलरी दुकान में लूट की कोशिश नाकाम

दिनदहाड़े ज्वैलरी दुकान में लूट की कोशिश नाकाम

मुंब्रा पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दो आरोपियों को दबोचा

ठाणे। ठाणे के मुंब्रा पुलिस स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत सबेगांव स्थित दिवा बरकू कंपाउंड में बुधवार, 13 मई को दिनदहाड़े ज्वैलरी दुकान में लूट की कोशिश से इलाके में हड़कंप मच गया। श्री खेदादेवी ज्वैलर्स के मालिक शंभू सिंह पर दो बदमाशों ने पिस्तौल और चाकू के बल पर हमला कर लूटपाट का प्रयास किया। हालांकि, मुंब्रा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे शंभू सिंह अपनी दुकान में मौजूद थे। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाश दुकान में घुसे और हथियार दिखाकर लूट की कोशिश करने लगे। जब दुकानदार ने विरोध किया तो आरोपियों ने चाकू से उनके हाथ पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों आरोपी भागने लगे।भागने के दौरान आरोपी पास के नाले में छिप गए। सूचना मिलते ही मुंब्रा पुलिस मौके पर पहुंची और लगातार दो घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों आरोपियों को नाले से बाहर निकालकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रवण कुमार ब्रह्मदेव पटवा (37) और ध्रुव विश्वनाथ पटवा के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी बताए गए हैं और फिलहाल ठाणे क्षेत्र में रह रहे थे। मुंब्रा पुलिस की जांच टीम, जिसमें सपोनी खाटेले, सपोनी तोराडमल, सपोनी सावंत और सपोनी माने शामिल थे, ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और चाकू भी बरामद कर लिए। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुंब्रा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल शिंदे, पुलिस निरीक्षक शरद कुम्भार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंजाबराव उगले, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विनायक देशमुख, पुलिस उपायुक्त सुभाष बुरसे, डीसीपी अमरसिंह जाधव तथा एसीपी शेखर बागडे और प्रिया दमाले ने घटनास्थल का दौरा कर जांच टीम को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments