Friday, August 8, 2025
Google search engine
HomeCrimeदेवेंद्र फडणवीस की सफाई- 'महात्मा गांधी पर विवादित बयान देने वाले संभाजी...

देवेंद्र फडणवीस की सफाई- ‘महात्मा गांधी पर विवादित बयान देने वाले संभाजी भिड़े का बीजेपी से नहीं संबंध’

मुंबई। महाराष्ट्र के हिंदुत्ववादी नेता संभाजी भिड़े एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने महात्मा गांधी पर विवादित बयान दिया था। इस पर उनके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ। कांग्रेस भिड़े के पीछे बीजेपी का हाथ बता रही, जिस पर अब खुद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सफाई दी है। मीडिया से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि मैं संभाजी भिड़े के बयान की निंदा करता हूं। महात्मा गांधी राष्ट्रपिता हैं। उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के नेता के रूप में देखा जाता है, उनके खिलाफ ऐसा बयान देना गलत है। देश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। राज्य सरकार इस मामले में उचित कार्रवाई करेगी। महात्मा गांधी का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि संभाजी भिड़े का बीजेपी से कोई संबंध नहीं है, उनका अपना संगठन है। जानबूझकर इसे राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं है। कानून के हिसाब से सब पर कार्रवाई होगी। उपमुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब राहुल वीर सावरकर के खिलाफ बोलते हैं, तो कांग्रेस नेता क्यों चुप रहते हैं। क्या उनको भी ऐसे ही सड़कों पर उतरना चाहिए, जैसे कांग्रेस के लोग उतर रहे?
आपको बता दें कि भिड़े ने महात्मा गांधी और उनके परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिस पर राजापेठ पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा १५३ ए (विभिन्न समूहों के बीच धर्म, रंग और भाषा आदि के आधार पर शुत्रता बढ़ाना ) के तहत केस दर्ज किया। इसके बाद से कांग्रेस उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रही।

पूर्व सीएम ने भी साधा निशाना
कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि भिड़े ने कई बार विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने हद पार कर दी। उनको तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि जो व्यक्ति इस तरह की बयानबाजी करता है, उसे खुले में घूमने का कोई अधिकार नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments