Monday, May 18, 2026
Google search engine
HomeArchitectureझांसी में बिजली शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु कंट्रोल रूम सक्रिय, अधिकारियों...

झांसी में बिजली शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु कंट्रोल रूम सक्रिय, अधिकारियों की शिफ्टवार ड्यूटी तय

देवेश प्रताप सिंह राठौर/झांसी, उत्तर प्रदेश। जनपद में विद्युत व्यवस्था के सुचारू संचालन, बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण, अनुश्रवण तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा सोशल मीडिया सेल स्थित विद्युत नगरीय वितरण मंडल कार्यालय, माताटीला हाइडिल कॉलोनी, सिविल लाइंस में जनपदीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा इस कंट्रोल रूम में मजिस्ट्रेटों और अधिकारियों की शिफ्टवार ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार प्रथम शिफ्ट प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक श्री अरविंद वर्मा, अवर अभियंता, सिंचाई विभाग तैनात रहेंगे। दूसरी शिफ्ट सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक श्री रिषभ सिंह, अवर अभियंता, केन-बेतवा लिंक नहर परियोजना को सौंपी गई है, जबकि तीसरी शिफ्ट रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक श्री राम आरसे, अवर अभियंता, केन-बेतवा लिंक नहर परियोजना ड्यूटी पर रहेंगे। इसके अतिरिक्त रिजर्व अधिकारी के रूप में श्री चंदन सिंह, अवर अभियंता, भूमि संरक्षण कार्यालय को नामित किया गया है। जिलाधिकारी गौरंग राठी ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी अपनी निर्धारित शिफ्ट में कंट्रोल रूम में उपस्थित रहकर प्राप्त शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करेंगे तथा प्रतिदिन की रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में नोडल अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) को उपलब्ध कराएंगे, ताकि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की सतत निगरानी और जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments